आत्महत्या करने बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, बोला- मेरे शरीर से किसी जानवर का पेट भरता

11/22/2019 5:06:03 PM

इंदौर(गौरव कांछल): इंदौर के चिड़ियाघर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख़्स ने बाघ के बाड़े में कूदने की कोशिश की। शख्स को यूं कूदते देख चिड़ियाघर कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या करने के लिए यह हरकत की थी।



वह जिस जगह कूदने वाला था, वहीं नीचे बाड़े में बाघ बैठा हुआ था। युवक ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं और वह परेशान हैं। कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।



जू प्रभारी उत्तम यादव के अनुसार, बाड़े में कूदने वाले ने अपना नाम विजय झाला निवासी परदेशीपुरा बताया है। आज दोपहर करीब 12.45 बजे कर्मचारियों ने एक शख्स को बाड़े में लगी जाली पर चढ़ते देखा। कर्मचारियों ने तुरंत उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह ऊपर की ओर बढ़ने लगा।



बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसे जानवरों से प्रेम है इसलिए वह चाहता है कि उसके मरने से किसी जानवर का भेट तो भरता। उसके घर के हालात ठीक नहीं हैं।



2016 में उसकी सैलरी 6 हजार रुपए थी। इसके बाद उसने सिंहस्थ के समय एक छोटी सी दुकान खोली थी, जिसमें वह बिस्किट, पानी के पाउच बेचता था। इसके बाद जीएसटी लागू हुई, प्लास्टिक के गिलास पर भी बैन लग गया। वह पूरी तरह से बेरोजगार हो गया। बच्चे और पत्नी की जरुरतें पूरी नहीं कर पाया। वह अपनी जवाबदारी का निवर्हन नहीं कर पाया।



बेरोजगारी और कर्ज से परेशान होकर वह जीना नहीं चाहता इसलिए उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं।इसलिए उसने अपने शरीर से किसी जानवर का भेट भरने की सोची।

meena

This news is Edited By meena