मंदसौर हत्याकांड: हां मैं BJP कार्यकर्ता हूं- आरोपी मनीष

1/20/2019 9:41:42 AM

इंदौर: प्रदेश में मंदसौर हत्याकांड के आरोपी मनीष को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच आरोपी मनीष बैरागी ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि वह बीजेपी कार्यकर्ता है। उसने मोबाइल से सदस्यता ली थी। नगरपालिका अध्यक्ष से उसका रुपयों का लेन-देन था, जिस वहज से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष से उसे ढ़ेड़ लाख रुपए लेना थे।  

कातिल मनीष बैरागी ने पुलिस के सामने कबुल किया है कि वह लंबे समय से पैसे की मांग कर रहा था। कुल 25 हजार रुपए बकाया था। कुछ ही महीने पहले आरोपी बैरागी की मां की मौत हई थी। मनीष बैरागी ने उस वक्त बीजेपी नेता औऱ नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार से पैसे मांगे थे। लेकिन प्रहलाद ने मनीष के पैसे वापस नहीं किए तभी उसने इस वारदात को अंजाम देने का मन बना लिया था। इसके बाद वह शाम सात बजे उसने प्रहलाद बंधवार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मनीष के उसके साथी को भी हिरासत में ले लिया है जिसने उसे पिस्टल दी थी। 

बता दें कि इस हत्याकांड के बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए थे। लेकिन आरोपी के कुबूलनामे में उसका बीजेपी सदस्य होना भाजपा को ही मुसीबत में डाल सकता है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar