मंदसौर गोलीकांड का बड़ा खुलासा, आरोपी मनीष बैरागी ने कबूल किया जुर्म

1/19/2019 3:28:13 PM

मंदसौर: बीजेपी नगरपालिका अध्यक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष बैरागी को पकड़ने में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ थाना में अपना जुर्म कबूल किया है कि उसने ही प्रहलाद बंधवार की हत्या की है। इस बात की पुष्टि शहर कोतवाल गोपाल चंदेल ने की है। 



वहीं इस बयान के बाद शहर में पुलिस मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल बढ़ा दिया गया है।



बता दें कि बीते गुरुवार की शाम को प्रहलाद बंधवार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वो नई आबादी इलाके में अपने मित्र लोकेंद्र कुमावत की दुकान पर रुके। उन्होंने लोकेंद्र के नौकर को लिफाफा और 500 रुपए खुल्ले कराने भेजा। दुकान के बाहर ही खड़े रहकर नौकर का इंतजार कर रहे थे। तभी बुलेट (सीआईयू 1834) पर सवार होकर एक युवक पहुंचा। उसने नगर पालिक अध्यक्ष को गोली मार दी और बुलेट छोड़कर वहां से भाग गया। शूटर की बाद में मनीष बैरागी के रुप में पहचान की गई। शूटर घटना को अंजाम देकर राजस्थान भाग गया था। जिसे पुलिस ने राजस्थान में धर दबोचा और उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR