Valentine''s Day: शादी में रुकावट बने अपने तो CM से IG तक लगाई गुहार, फिर धूमधाम से लिए सात फेरे

2/14/2022 12:04:33 PM

कोरिया: दिल में हो तमन्ना कुछ पाने की तो नामुमकिन कुछ भी नहीं। ये कर दिखाया है मनीषा ने जिसने अपने प्यार को पाने के लिए गुहार लगाई और आज उसका प्यार शैलेंद्र जीवन साथी बन गया। इस मामले में पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की पहल रंग लाई, जिसके बाद दोनों का परिवार रिश्तेदारी में बदल गया।

PunjabKesari

दरसअल पूरा मामला प्यार से जुड़ा है पटना इलाके के ग्राम अमहर में रहने वाले विजयनाथ कुशवाहा की बेटी मनीषा को सूरजपुर जिले के ग्राम बंजा के रहने वाले शोभनाथ कुशवाहा के बेटे शैलेंद्र से फेसबुक के माध्यम से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने अपने परिवार से बिना बताए शादी करना तय कर लिया। लेकिन लड़की के माता पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद  लड़की पर घर से बाहर आने जाने के लिए रोक लगा दी गई।

PunjabKesari

जिसके बाद मनीषा ने मुख्यमंत्री से लेकर आईजी तक गुहार लगाई जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए उज्वला होम और महिला बाल विकास की टीम मनीषा के घर पहुंची। जहां मनीषा से बातचीत के दौरान उसने अपने प्यार से ही शादी करने की बात कही। जिसके बाद मनीषा को उज्जवला होम की टीम अपने साथ ले गई। बाद में   परिवार को समझा बुझा कर शादी के लिए राजी किया। दस फरवरी को दोनों परिवार की मर्जी से पटना के शिव मंदिर में राजी खुशी और विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ। महिला आयोग की कल्पना शर्मा,  महिला बाल विकास की संरक्षण अधिकारी बित्तबाला श्रीवास्तव के अलावा पटना थाना प्रभारी सौरभ द्विवेदी की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News