नीमच में कई बड़े चेहरे हारे चुनाव, कांग्रेस-बीजेपी के अलावा आप और बसपा ने भी खोला खाता

7/20/2022 5:02:28 PM

नीमच(सिराज खान): नीमच जिले के 10 नगर परिषदों के दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा ने जीत हासिल की है। जावद, सिंगोली, अठाना, डीकेन, सरवानिया, मनासा, रामपुरा, नयागांव, कुकड़ेश्वर, रतनगढ़ नगर परिषदों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं, जिसमें कई बड़े नेता चुनाव हार गए तो कई निर्दलीय सहित आप और बसपा ने अपना खाता खोला है। कांग्रेस का लगभग सूपड़ा साफ हो गया है। नयागांव परिषद से कांग्रेस की परिषद बन सकती है यहां निर्दलीय फैसला करेंगे। इसके साथ ही रामपुरा परिषद में भी कांग्रेस और निर्दलीय का पलड़ा भारी है।

कई दिग्गज हारे
सिंगोली नगर परिषद से भाजपा के जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी चुनाव हार गए। वही जावद नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस की सारिका बोहरा भी चुनाव हार गई हैं। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के जावद विधानसभा क्षेत्र की 7 परिषद में से 6 में भाजपा ने जीत का परचम फहराया है। जावद नगर परिषद में 13 भाजपा की सीट और मात्र 2 सीटों पर कांग्रेस सिमट गई।
नगर परिषदों के परिणाम इस प्रकार से रहे

  1. जावद नगर परिषदकुल वार्ड 15
    13 भाजपा
    2 कांग्रेस
    2. सिंगोली कुल वार्ड 15
    9 भाजपा
    3 कांग्रेस
    3 निर्दलीय
    3. नयागांव परिषद कुल वार्ड 15
    7 कांग्रेस
    4 भाजपा
    3 निर्दलीय
    1 बसपा
    4. डीकेन परिषद वार्ड 15
    12 भाजपा
    1 कांग्रेस
    2 निर्दलीय
    5. अठाना परिषद वार्ड 15
    9 भाजपा
    4 कांग्रेस
    1 आप पार्टी
    1 निर्दलीय
    6. रतनगढ़ परिषद वार्ड 15
    10 भाजपा
    3 कांग्रेस
    2 निर्दलीय
    7. कुकड़ेश्वर परिषद वार्ड 15
    8 भाजपा
    4 कांग्रेस
    3 निर्दलीय
    8. मनासा परिषद वार्ड 15
    10 भाजपा
    4  कांग्रेस
    1 एसडीपीआई
    9. सरवानिया परिषद वार्ड 15
    11 भाजपा
    4 कांग्रेस
    10. रामपुरा परिषद वार्ड 15
    5 भाजपा
    6 कांग्रेस
    4 निर्दलीय जीत कर आए है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News