MP News: भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू ने कांग्रेस में लगा दी बड़ी सेंध, जानिए छिंदवाड़ा सीट का हाल...

3/17/2024 10:50:00 AM

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। छिंदवाड़ा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी दोनों ही अपनी-अपनी तैयारी कर रहे हैं। सांसद नकुलनाथ लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने भी कांग्रेस में बड़ी सेंध लगा दी है। विवेक बंटी साहू ने जिला पंचायत सदस्य कुसुम वर्मा के साथ उनके पति ऋषि वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल को भाजपा कार्यालय में भाजपा में शामिल करा दिया।


सांसद नकुलनाथ भी लगातार लोगों के बीच में जा रहे हैं और भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं। नकुलनाथ लोगों के बीच जाकर कमलनाथ द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं। नकुलनाथ ने मानसरोवर कांप्लेक्स स्थित पोहा वाले के पास कुछ देर रुक कर पोहे का स्वाद चखा इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की है।


आपको बता दें कि विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस छोड़कर आए जिला पंचायत सदस्य कुसुम वर्मा उनके पति ऋषि वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma