कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा

2/18/2022 1:30:30 PM

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): कोसरोंडा के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी के चलते पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। एसपी शलभ सिन्हा के मुताबिक बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हुआ था और दोनों ओर से जबरदस्त फायरिंग हुई थी। लगभग एक घंटे चली फायरिंग के बाद नक्सली इलाके से भाग निकले। घना जंगल होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन खतरनाक हो सकता था। जिसके चलते सुबह जवानों ने घटना स्थल का बारीकी से सर्च किया तो कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। इसके साथ ही शवों को खींचकर ले जाने के निशान भी मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं। इसी तरह से कोसरोंडा क्षेत्र में घटना यह इसे पहले भी नक्सली घटना हो चुकी है।

चलाया गया संयुक्त ऑपरेशन

जिसके बाद डीआरजी और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कांकेर के धुर नक्सल प्रभावित ताडोकी इलाके में बीती रात पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़। लगभग एक घण्टे तक दोनों तरफ से भारी गोलीबारी चली। जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस ने किया है।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh