गत्ता फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग झुलसे

6/20/2018 1:55:11 PM

ग्वालियर:मप्र में ग्वालियर स्थित गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि पास में बने कार के सर्विस सेंटर को भी चपेट में ले लिया है। इससे कई कारें जल गई। घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंच गईं हैं।

आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस आग में कई लोग झुलस भी गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक जनहानि की कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है।

suman

This news is suman