फुटपाथ पर सो रहे मासूम का अपहरण, घटना सीसीटीवी में कैद

1/5/2019 5:10:43 PM

इंदौर: ़भले ही जिले को मेट्रो सिटी कहा जाता है, वहीं इसे स्वच्छता में नंबर वन भी माना जाता है। लेकिन जिले में एक के बाद एक बढ़ रही अपराध की घटनाए चिंता का विषय बनी हुई है। ताजा मामला एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को अगवा करने का है। 



जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड में गरीब परिवार फुटपाथ पर सोने को मजबूर है। रैनबसेरों के दावे करने वाली सरकार के सारे वादे खोखले नजर आ रहे हैं। कई बार फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रैनबसेरों में शिफ्ट करने की कवायद तेज होकर कागजों तक ही सिमट गई। जिसका नतीजा यह है कि एक बार फिर ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक मासूम के अपहरण का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।



बता दें कि, कुछ महीने पहले एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची अगवा हुई थी और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने ऐसी अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बहुत से प्रयास किए थे। लेकिन अपहरण की ताजा घटना के बाद पुलिस व प्रशासन एक बार फिर से सवालों के घेरे में है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR