थाने में मंत्र उच्चारण के साथ हुई शादी, पुलिस स्टॉफ ने दूल्हा-दुल्हन को शगुन देकर किया विदा

6/18/2021 9:01:40 PM

कटनी(संजीव वर्मा): कटनी जिले के बरही नगर थाने में दूल्हा दुल्हन का ढोल नगाड़ों और मंत्र उच्चारण के साथ जयमाला हुआ इसके बाद थाने से दूल्हा दुल्हन की ढोल नगाड़ों के साथ बारात भी निकाली गई। इस बारात में दूल्हा दुल्हन के परिजनों के साथ बरही नगर के पुलिस अधिकारी व थाने का पूरा स्टॉफ भी शामिल हुआ और शिव मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। जहां थाने के अधिकारी व पूरा पुलिस स्टॉफ भी शादी में सहयोग करते देखे और दोनों को आशिर्वाद दे थाना प्रभारी ने दुल्हन को भेंट स्वरूप 5 सौ रुपए नगद और 5 बर्तन भी दिए। वही दूल्हा दुल्हन ने एक साथ पूरा जीवन बिताने का संकल्प भी लिया। 

PunjabKesari

बरही नगर थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी संदीप आयाची ने बताया कि बरही नगर के बिचपुरा निवासी रामलाल कोल पत्नी केश कली निवासी हदरहटा दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे। रामलाल पत्नी को कई बार साथ रहने को कहा लेकिन वह रहने को मंजूर नहीं हुई। पत्नी से परेशान होकर पति रामलाल ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया और जैसे ही वह दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। तभी लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी लग गई लड़की के परिजन मामले की शिकायत बरही थाना लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाइश के बाद दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाना प्रभारी संदीप अयाची उप निरीक्षक मीनाक्षी पन्द्रे एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में रामलाल कोल और उसकी पत्नी केश कली का थाना परिसर में जयमाला हुआ जिसके बाद ढोल नगाड़ा बैंड बाजा के साथ पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन की बरात निकाली गई जिसके पश्चात मंदिर में मंत्र उच्चार के बाद दूल्हा दुल्हन की शादी संपन्न हुई। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप अयाची ने दुल्हन को 5 सौ रुपए नगद और पांच बर्तन भेंट के रूप में दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News