उज्जैन की पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 3 मजदूरों की मौत

9/16/2022 7:50:18 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर झुलस गए। इनमें से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला मजदूर गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

meena

This news is Content Writer meena