सो रही नाबालिग लड़की से मामा ने की हैवानियत! प्राइवेट पार्ट से बहा खू*न, परिजनों के उड़े होश
Thursday, Nov 12, 2026-05:32 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि 50 वर्षीय रिश्तेदार (चाची का मामा) ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ने और प्राइवेट पार्ट से खून बहने पर मामला का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक नाबालिग लड़की से 50 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। बताया गया कि चचेरी बहनों संग कमरे में सो रही थी। इसी दौरान रिश्ते में चाची के मामा ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में डरी-सहमी बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। सूत्रों की मानें तो नाबालिग लड़की अपने चाचा-चाची के घर दीवाली की खुशीयों में शामिल होने आई थी।
वहीं, जब पिता बच्ची को वापस घर लेकर आए, तो उसकी तबीयत बिगड़ने और रक्तस्राव होने पर मां ने पूछताछ की। रोती-बिलखती पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई। जिसकी जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन बच्ची को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ब्रजमोहन (50) को गिरफ्तार कर लिया।

