शमशाबाद में बना मथुरा वृंदावन जैसा माहौल, झांकियों के नृत्य देख झूम उठे श्रद्धालु

9/4/2022 7:06:53 PM

शमशाबाद(धर्मेंद्र प्रजापति): शमशाबाद में राधा अष्टमी के मौके पर नगर में नंद महोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें अखाड़ा राधा कृष्ण एवं मोर पंख लगाए कलाकारों ने श्रद्धालुओं की मन को जीत लिया।



दरअसल शहर में प्रति वर्ष राधा अष्टमी के मौके पर नंद महोत्सव समिति द्वारा यह विशेष आयोजन रखा जाता है जोकि नए बस स्टैंड से प्रारंभ होकर गल्ला मंडी प्रांगण में पहुंच कर समापन कर दिया जाता है। इसके संयोजक नारायण सिंह कुशवाह द्वारा प्रत्येक वर्ष नंद महोत्सव मनाया जाता है।



इसमें कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य को देखते ही बनता है। समस्त श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मथुरा वृंदावन आज यही बन गया हो नगर के वरिष्ठ लोगों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया जाता है। कांग्रेस नेता सिंधु विक्रम सिंह भंवर बना द्वारा नंद महोत्सव में सम्मिलित समस्त श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

meena

This news is Content Writer meena