हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोलकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे- संजय शुक्ला

6/30/2022 7:29:33 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि जीतने के बाद में इंदौर के हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोले जाएंगे। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। नागरिकों को अपनी शिकायत करने के लिए नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा बल्कि निगम खुद उनके वार्ड में शिकायत का समाधान करेगा।



शुक्ला ने जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से आपको नगर निगम से संबंधित शिकायतों के लिए परेशान होना पड़ता है। आप लोग या तो निगम के मुख्यालय पर जाओ या फिर जोनल कार्यालय पर जाओ तब जाकर शिकायत होती है। वहां पर भी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं होती है और शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो पाता है।



निगम के द्वारा बनाए गए 311 एप पर की जाने वाली शिकायतें भी पड़ी रह जाती है। इस स्थिति को दूर करने के लिए महापौर बनने के बाद में हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोलूंगा। इस कार्यालय पर नागरिकों की शिकायतें भी दर्ज की जाएगी और उसका समाधान भी किया जाएगा। इस कार्यालय पर मेरी खुद की भी सतत उपस्थिति बनाकर रखूंगा।



यह पहला मौका होगा जब प्रदेश में किसी भी शहर में हर बार में महापौर कार्यालय खोलकर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की कोशिश की जाएगी। आपको नगर निगम तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि नगर निगम खुद आपके वार्ड में आकर समस्या का समाधान करेगा।

meena

This news is Content Writer meena