Punjab Kesari MP ads

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के इस क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, करोड़ों के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

Tuesday, Nov 05, 2024-04:49 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के पश्चिमी क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। महापौर ने यहां एक भव्य कार्यक्रम के जरिए इलाके में कई विकास कायों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 2 करोड़ 82 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 58 करोड़ से ज़्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। इस दौरान महापौर ने महापौर ने 20 करोड़ की लागत से बनने वाली अन्नपूर्ण रोड और रिंग रोड को कनेक्ट करने वाली सड़क का किया भूमिपूजन भी किया।

PunjabKesari

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा भी जनता के सामने रखा। उन्होंने मंच के माध्यम से बताया कि इंदौर में हर तरफ विकास के कार्य हो रहे हैं शहर में 750 किलोमीटर लम्बी नर्मदा पानी के लिए पाइप पाइन डाली गई है। कई चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है जिसकी वजह से सड़कें खुदी हुई है। महापौर ने आम लोगों से अपील की है कि विकास कार्य को लेकर अगर थोड़ी परेशानी उठाना पड़े तो उठा लीजिए क्योंकि हम 2050 का इंदौर तैयार कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड के लोगों का दिवाली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम में सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News