इंदौर में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक, सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले को मिलेगा इनाम

Sunday, Sep 01, 2024-06:54 PM (IST)

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 सितंबर से भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे सदस्यता अभियान के संबंध में इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा एक के विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान में पूरे विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की है कि सबसे ज्यादा नए सदस्य जुटाने वाले वार्ड को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

PunjabKesariबैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे। जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने समर्थन और सक्रियता का आश्वासन दिया। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी सदस्य बना दो, लेकिन इंदौर की एक नंबर विधानसभा में  सर्वाधिक सदस्य बनाए जाएं। वही जो वार्ड में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा उसे इनाम भी दिया जाएगा, वार्ड के विकास के लिए अलग से 10 लाख रु दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News