मैरिज ऐप के जरिए मिले, दो साल तक लिव इन में रहे, शादी की बात सुनकर लड़की को छोड़कर भागा लड़का

11/30/2022 12:24:04 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): मैरिज ऐप पर युवक को पसंद करने के बाद महिला नर्स दो साल तक उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही। दोनों एक दूसरे को समझ ही रहे थे कि इनके बीच अनबन शुरू हो गई। जब नर्स शादी करने को कहा तो बात और बिगड़ गई। फिर कुछ ऐसा हुआ कि युवक उसे छोड़कर अपने गांव महाराष्ट्र चला गया। उसने फोन बंद कर लिया और महिला से कोई संपर्क नहीं रखा। कई महीनों तक परेशान होने के बाद महिला ने थाना पदमनगर पुलिस को घटना के बारे में बताया। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी योगेश पाटील निवासी बुरंछड़ जिला धुले महाराष्ट्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 376(2) (एन), 493 के तहत केस दर्ज किया है।

फरियादिया 37 साल की है और वह अपने प्रेमी योगेश के साथ इंदौर रोड खंडवा की एक कॉलोनी में किराए से घर लेकर रहती थी। योगेश भी यहां निजी कंपनी में काम करने लगा था। महिला उस पर शादी करने का दबाव बनाती रही लेकिन योगेश हर बार कोई बहाना कर बात को टाल देता था। दोनों के बीच झगड़ा होता था। अब पुलिस योगेश के पते पर उसकी तलाश में जा रही है।

आरोपी योगेश से महिला की दोस्ती 15 मई 2020 को हुई थी। इसके बाद कई महीने तक दोनों में बात होती रही और फिर योगेश खंडवा में ही आकर उसके साथ रहने लगा। दोनों के बीच तय हुआ था कि कुछ समय बाद शादी कर लेंगे। इस आधार पर दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन वक्त गुजरने के साथ दोनों का स्वभाव बदला और इनके बीच अनबन होने लगी।

meena

This news is Content Writer meena