#MeToo:  MP भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने MJ अकबर का बचाव करते दिया विवादित बयान

10/12/2018 7:31:11 PM

भोपाल:  #MeToo कैंपेन में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर मामले पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता एलकर ने विवादित बयान दिया है। अध्यक्ष लता एलकर ने कहा, ‘मैं महिला पत्रकारों को इनोसेंट नहीं मानती। गलती दोनों ओर से हुई होगी। वो इतनी इनोसेंट नहीं होती कि कोई उनका मिस यूज कर सके।’ इस्तीफे के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हम इस्तीफा क्यों मांगे, कांग्रेस को इसकी जरूरत महसूस होती है तो वह मांगे।

फिर अचानक अपनी बातों को संतुलित करते हुए वह कहने लगीं, मैं इस कैंपेन का स्वागत करती हूं। इस कैंपेन ने महिलाओं को ऐसा साहस दिया कि अपने ऊपर हुए जुल्मों को लोगों के सामने साझा कर पा रही हैं। बाहर लाए जा रहे इन सभी मामलों की जांच के साथ कार्रवाई भी होनी चाहिए। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिना विदेश राज्य मंत्री का नाम लिए कहा कि जिन भी सज्जन का नाम लिया जा रहा है, उन्हें बयान जारी करना चाहिए। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने #Metoo अभियान में शामिल होने वाली महिलाओं का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं बुरे दौर से गुजरी होंगी, ऐसे में सामने आने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। 
 

suman

This news is suman