बिहार चुनावी जश्न के बीच BJP के लिए बुरी खबर, पूर्व सीएम के भाई और BJP दिग्गज का निधन,शोक में डूबी पार्टी

Friday, Nov 14, 2025-07:32 PM (IST)

(नीमच): एक ओर बीजेपी बिहार के चुनावों में मिली प्रचंड जीत का जश्न मना रही थी तो दूसरी ओर बीजेपी के लिए दुख की खबर आ गई। जश्न के बीच माहौल गमगीन हो गया। दरअसल नीमच में भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन होने से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई ।

MP के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के भाई और नीमच जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संपत लाल पटवा 90 साल की उम्र में स्वर्ग सिधार गए हैं। अस्वस्थ संपत लाल पटवा का अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

संपत लाल को 'काका साहब' के नाम से भी जाना जाता था

संपत लाल भाजपा के कद्दावर नेता थे और बीजेपी जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी को काफी मजबूत किया। उन्हें 'काका साहब' के नाम से भी जाना जाता था। जैसे ही संपत लाल पटवा के निधन की खबर आई शोक की लहर दौड़ गई।

संपत लाल पटवा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम स्व. सुंदर लाल पटवा के भाई थे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संपत लाल पटवा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम स्व. सुंदर लाल पटवा के भाई थे। सुंदर लाल पटवा दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सुंदरलाल पटवा को 2017 में भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। लिहाजा संपत लाल पटवा के निधन से परिजनों और पार्टी में शोक व्याप्त हो गया है। पटवा की अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे तिलक मार्ग स्थित निवास से निकलेगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma