miss asia contest 2022: मिनालिनी सेलर ने मिस एशिया कॉन्टेस्ट का जीता खिताब, मध्य प्रदेश का बढ़ाया गौरव

5/17/2022 5:21:59 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित मिस एशिया कॉन्टेस्ट (miss asia contest 2022) में ग्वालियर की प्रतिभा मिनालिनी सेलर (Minalini Cellar) को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। ग्वालियर के शिवदयाल और अनीत सेलर की बेटी मिनालिनी (Minalini Cellar) की स्कूली शिक्षा, ग्वालियर के अवेंजर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन (journalism and mass communication) का कोर्स किया। इसी के साथ ही मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात यह है कि मिनालिनी सेलर एशिया में नंबर वन आई है। 

मिनालिनी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव 

ग्वालियर के अमरकंटक एनक्लेव (amarkantak enclave gwalior) में रहने वाली मिनालिनी, ग्वालियर और प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए दिल्ली में हुए मिस एशिया कॉन्टेस्ट (miss asia contest 2022) में हिस्सा लेते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जिसके बाद उन्हें उनके शुभचिंतकों परिजनों और मित्रों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि पर जहां परिजन गौरवान्वित है तो वही मिनालिनी ने भी अपने परिजनों को उनकी हौसला अफजाई और आगे बढ़ने की प्रेरणा के लिए धन्यवाद दिया है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh