SDOP ने गुंडा पंजी में लिखा, गुंडों को संरक्षण देते हैं मंत्री अकील

1/28/2019 1:06:49 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल के बैरसिया एसडीओपी संजीव पाठक एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने जिला बदर की एक अनुशंसा में प्रदेश सरकार में मंत्री आरिफ अकील का नाम लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि, 'आरिफ अकील गुंडे को संरक्षण देते हैं। उन्हें थाने से छुड़ाने में मदद करते हैं। उनकी इस बड़ी गलती पर पर्दा डालने में आला अधिकारी मैदान में आ गए हैं। वहीं अधिकारियों का तर्क है कि अकील का जिस दस्तावेज में जिक्र है, वह वर्ष 1992 का है।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Congress, Arif Akeel, SDOP Sanjeev Pathak, Letter  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरसिया में शोएब कुरेशी नाम का पूर्व पार्षद रहता है। कुरेशी के खिलाफ शिकार कांड सहित दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। पार्षद शोएब को एसडीओपी संजीव पाठक की अनुशंसा पर जिला बदर किया गया था। जिसमें साफ तौप पर लिखा गया है कि आरिफ अकील गुंडो को संरक्षण देते हैं। उन्हें थाने में छुड़ाने में मदद करते हैं। बता दें कि एसडीओपी को अनुशंसा कॉपी वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले भी एसडीओपी संजीव पाठक तहसीलदार के साथ बदसलूकी मामले में विवादों में आ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News