कमल पटेल का किसानों को मंत्र, फसल च्रक से होगा दोगुना लाभ, पार्टी का हारे बूथों पर फोकस

1/25/2022 7:54:00 PM

हरदा/भोपाल (प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में सरकार की ओर से की जा रही अपील का असर देखने कृषि मंत्री कमल पटेल आज अचानक हरदा के एक किसान के खेत में पहुंच गए और वही पर ही खेत चौपाल लगा दी। मध्य प्रदेश में सरकार ने किसान भाइयों से लगातार अपील की है कि वे फसलों के समय चक्र में परिवर्तन करें। इसी अपील का जायजा लेने कमल पटेल हरदा जिले के ग्राम सिरकंबा में किसान गोकुल करोड़े के खेत पर जा पहुंचे और उन्होंने किसानों से खेत चौपाल पर चर्चा शुरू कर दी।

किसान ने गेंहू की जगह बोया चना 

किसान गोकुल करोड़े ने इस बार सरकार की अपील का ध्यान रखते हुए गेहूं की बजाए डालर चना अपने खेत में बोया है।गोकुल की फसल खेत में लहरा रही है। गोकुल ने 22 एकड़ में चना बोया है। इसके पहले वे गेहूं की फसल लिया करते थे। लेकिन इस बार उन्होंने सरकार की अपील और कृषि मंत्री कमल पटेल के सुझावों को मानते हुए चना बोया है। एक एकड़ में एक लाख की फसल किसान गोकुल इस इस बार लेगें। यानी कि 22 एकड़ में 22 लाख की फसल। उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि अगर गेहूं की फसल लेते तो उन्हें 4 बार पानी देना होगा, मेहनत भी ज्यादा करना पड़ती और लागत ज्यादा लगती, आमदनी कम होती है।

कृषि मंत्री की फसल चक्र को लेकर अपील 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने खेत चौपाल पर किसान गोकुल करोड़े को बधाई देते हुए किसान भाइयों से फसल चक्र परिवर्तन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लागत भी कम लगेगी, फसल भी अच्छी होगी और कीमत भी किसानों को मिलेगी। फसल चक्र परिवर्तन करते हुए हम सब मिलकर प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे। साथ ही पीएम मोदी का संकल्प आत्मनिर्भर किसान होगा तो आत्मनिर्भर भारत साकार होगा।

हारे हुए बूथों पर पार्टी का फोकस

भाजपा के बूथ विस्तारक कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले में उन बूथों पर फोकस किया है। जिन पर पार्टी पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावो में हार गई थी। मंगलवार को हरदा जिले के गांव अजनास रयात में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि जिन बूथों पर पिछले चुनाव में पार्टी को हार मिली है। हम उन पोलिंग बूथों को मजबूत कर इन बूथों पर पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

हर वर्ग को मिलेगा स्थान 

बूथ जीतने के लिए एक बूथ पर 40 कार्यकर्ताओं की एक टोली का गठन किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग का व्यक्ति होगा। युवा, महिला, बुजुर्ग सभी की सक्रियता रहेगी। किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग की सूची बनाकर बनाई गई कमेटी मतदाताओं से जीवंत संपर्क रखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News