मंत्री जी ने भरी महफिल में उठाया महिला का घूंघट, कांग्रेस ने की निंदा

8/5/2018 11:42:48 AM

भिंड : राज्यमंत्री लालसिंह आर्य का भरे मंच पर महिला हितग्राही का घूंघट उठाना कांग्रेस के लिए एक मुद्दा बन गया। फोटो खिंचवाने के लिए आतुर मंत्री को ये भी याद नहीं रहा कि किसी स्त्री का घूंघट उसकी लाज होती है। मंत्री के ऐसा करने पर महिला हितग्राही भी ठिठक गई। लालसिंह आर्य की इस हरकत पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा ज़ाहिर की।

दरअसल जिला मुख्यालय पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश सरकार की चलाई जा रही अलग अलग योजनाओं का लाभ देने के लिए हितग्राहियों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यमंत्री लालसिंह ने शिरकत की। जहां मंत्री ने हितग्राहियों को योजनाओं के अनुसार घर की चाबी, चैक और किसी को प्रमाण पत्र बांटे गए। तभी एक महिला हितग्राही प्रमाण पत्र के लिए के लिए मंच पर पहुंची। महिला घूंघट किए हुए थी। फोटो खिंचवाने के चलते मंत्री लालसिंह ने बिना कुछ सोचे समझे खुद ही महिला का घूंघट उठा दिया। मंत्री के ऐसा करते महिला हितग्राही कुछ देर के लिए ठिठक गई और प्रमाण पत्र लेकर वहां से रवाना हो गई। राजनीतिक पार्टियों में मंत्री के ऐसे व्यवहार की सभी ने निंदा की। कांग्रेस ने मंत्री के इस रवैये को शर्मनाक बताया।

 

 

rehan

This news is rehan