वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर मंत्री सारंग बोले- 21 जून इतिहास में दर्ज हो गया

6/22/2021 12:09:41 PM

भोपाल(इजहार खान): कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान में सोमवार को मध्य प्रदेश में देशभर से सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। इसे लेकर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री सारंग ने कहा कि देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में कहीं इतनी वैक्सीन नहीं लगी। 21 जून के दिन इतिहास दर्ज हो गया है। एक दिन में रिकॉर्ड 16,95,592 को टीका लगा। 18 से 45 साल के उम्र के लोगों को पहला डोज 12,91,237 लगा। इंदौर 2,23,628 लगाकर देश में नंबर आया। भोपाल में 1,92,000 लोगों को टीका लगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी नहीं है। मामले कम हो रहे हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट पर नज़र है। हमारी टीम स्टडी कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन पर फोकस है।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति करती है। लाशों पर राजनीति करती है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। हम सबका ख्याल रख रहे हैं। कल भी नाटक नोटंकी की। कांग्रेस दूसरे की बारात में डांस करती है।

meena

This news is Content Writer meena