हिजाब पर बोलीं मंत्री उषा ठाकुर- स्कूलों में जो यूनिफार्म तय है वही पहननी चाहिए

2/11/2022 5:29:22 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश में भाजपा ने समर्पण निधि संग्रह अभियान शुरू किया। इंदौर ग्रामीण इकाई ने अपना अभियान खजराना गणेश के दर्शन, पूजन-अर्चन के साथ शुरू किया। इस दौरान प्रदेश की पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, आईडी अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा सहित अन्य नेता, पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि इंदौर ग्रामीण इकाई को 5 करोड़ रुपए निधि संग्रहित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि स्कूल में धर्मिक कपड़ों को लेकर बोली कि शैक्षणिक संस्थानों को अपना अनुशासन होता है। वहां जो यूनिफॉर्म तय की गई हो उसी का उपयोग किया जाना चाहिए, संविधान इस बात की साक्षी देता है।

इंदौर जिला भाजपा ग्रामीण इकाई ने खजराना गणेश मंदिर में अभिषेक और भगवान गणेश का पाठ कर समर्पण निधि संग्रह अभियान शुरू किया। बता दें कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर देशभर में पार्टी द्वारा समर्पण निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में पार्टी के नेता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता सहयोग निधि जमा करा रहे हैं.. वहीं आम लोगों, समर्थकों से निधि संग्रहण का काम शनिवार से शुरू होगा। इंदौर जिला अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 5 करोड़ रु. के बड़े लक्ष्य को लेकर उन्होंने कहा की लक्ष्य बड़ा ही होना चाहिए।

वहीं मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल के बलिदान दिवस पर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय संगठन संकल्प कार्यक्रम आध्यात्मिक केंद्र से प्रारंभ करते हैं, इसलिए सभी ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचे अभिषेक किया, गणेश अथर्व शीष का पाठ किया।  उन्होंने अभियान के सफल होने की कामना की।
 

meena

This news is Content Writer meena