मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेसियों को बताया देशद्रोही, नूपुर शर्मा पर कहा- जो गलती की उसकी सजा मिली

6/6/2022 7:43:04 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): पंचायत चुनाव को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस को देशद्रोही करार दिया है। कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर इशारों ही इशारों में मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को बताया देशद्रोहियों का पार्टी। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच का चुनाव है। 65 साल जिन्होंने देश को दुर्व्यस्था में डाला जिन्होंने तुष्टिकरण कर देश की सामाजिक समरस्ता को भंग करने का दुष्चक्र चलाया।

उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों ने भारत के कश्मीर को नरकीय जीवन जीने के लिए बाध्य किया। इन सभी समस्याओं का समूह समाधान भारतीय जनता पार्टी ने किया। भारतीय जनता पार्टी देशभक्तों का दल है। कांग्रेस वो दल है 65 सालों तक सिवाय समस्या पैदा करने के कुछ नहीं किया। देश की साख को विश्व में दाव पर लगाया।
नूपुर शर्मा को लेकर कहा जो उन्होंने गलती की उसके लिए उन्हें दंड मिला। देश संविधान से चलता है। किसी को भी किसी के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है। नेताओं की पत्नियों को जनपद में टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा- परिवाद को लेकर कहा 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होने के बाद पहले एक दो चरण में हमको ऐसा करना होगा- 3 ।

उत्तराखंड में हुए हादसे को लेकर कहा कि पर्यटन विभाग आने वाले समय में निजी तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का पंजीयन करेगा।

इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने जनपद और जिला पंचायत भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामंकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। उनके साथ महू, देपालपुर, सांवेर और इंदौर ग्रामीण जनपद पंचायत के साथ जिला पंचायत के प्रत्याशी मौजूद रहे। जिला पंचायत के लिए 17 और जनपद पंचायत के लिए 100 भाजपा उमीदवारों ने नामांकन भरे।

meena

This news is Content Writer meena