मंत्री विजयलक्ष्मी साधो का पायलट वाहन पलटा, 4 घायल

2/11/2020 9:26:58 AM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्यप्रदेश शासन की मंत्री विजय लक्ष्मी साधो का पायलट वाहन बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का मौके पर पहुंची 108 के कर्मियों ने उपचार किया और बाद में सिविल अस्पताल ले जाया गया। अपने पायलट वाहन के कर्मियों के घायल होने पर मंत्री विजयलक्ष्मी साधो भी सिविल अस्पताल पहुंची। यहां पर उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मेरी गाड़ी काफी पीछे थी।



घटना के बाद घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने के दौरान ग्रामीणों ने भी मदद की और बताया कि यहां पर अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं। रोड पर टर्निंग पॉइंट है यहां गतिरोध बनाने की जरुरत है इस बारे में मंत्री ने कलेक्टर से भी चर्चा की और जानकारी ली।

meena

This news is Edited By meena