महापंचायत को लेकर विश्वास सारंग का बयान, कांग्रेस के साथ नहीं किसान

3/3/2021 6:44:01 PM

भोपाल: कांग्रेस MP में गुरुवार से अलग-अलग स्थानों पर किसान महापंचायत करने जा रही है। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश में किसानों का समर्थन जुटाने भारतीय किसान यूनियर के नेता राकेश सिंह टिकैत तीन रैलियां करेंगे।

राकेश टिकैत 8 मार्च को श्योपुर, रीवा और देवास में तीन किसान रैलियों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि दिग्विजय सिंह सिर्फ वर्ग संघर्ष कराना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश में किसान उनका साथ नहीं देंगे।

किसान महापंचायत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि महापंचायत कि लिए कोई मंच नहीं होगा। लोग अपने-अपने घरों से दरी लेकर आएं और ट्रैक्टर की ट्रालियां जोड़कर मंच बनाएंगे। जिस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि न किसान आएंगे और न ट्रैक्टर आएंगे।

मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह चर्चा में बने रहने के लिए काम करते हैं, उन्होंने प्रदेश का बंटाधार किया है। यही वजह है लोकसभा चुनाव में भोपाल के किसानों ने ही उन्हें नकार दिया था।

बता दें राकेश टिकैट के मध्यप्रदेश आने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राकेश टिकैत के खिलाफ साल 2012 में अनूपपुर में हत्या और दंगे के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वारंट लंबित है। साल 2012 में टिकैत ने बिजली संयंत्र के खिलाफ बीकेयू के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। ये प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और वाहनों में आग लगा दी गई थी।

इस मामले में टिकैत सहित 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद टिकैत आगे की सुनवाई के लिए पेश ही नहीं हुए। साल 2016 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News