Punjab Kesari MP ads

नाबालिग लड़की से गैंगरे*प, दोस्त समेत 4 ने बारी-बारी की दरिंदगी; पीड़िता का हाल देख चीख उठी मां

Wednesday, Sep 16, 2026-04:03 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दोस्त समेत चार युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की है। इस घटना के बाद पीड़िता को लावारिस हालत में बरामद किया गया है। उसका हाल देखकर परिजनों को गहरा सदमा लगा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कांकेर जिले का है। यहां मंगलवार को एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ घूमने निकली थी। आरोप है कि युवक ने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, देर रात तक लड़की के घर वापिस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसका कुछ नहीं पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया।

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News