मिर्ची बाबा बोले- औ साध्वी दीदी जनता के लिए आवाज़ उठाओ BJP के लिए लोलोपुच्चो मत करो

8/25/2021 11:36:05 AM

भोपाल(इजहार खान): भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर महामंडलेश्वर मिर्ची बाबा ने पलटवार किया है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रोपोगेंडा कांग्रेस नहीं कर रही है बल्कि प्रोपोगेंडा बीजेपी वाले कर रहे हैं।

पेट्रोल का दाम चरम सीमाओं से ऊपर हैं डीज़ल का दाम चरम सीमाओं से ऊपर हैं सरसों का तेल के दाम चरम सीमाओं से ऊपर हैं और माताएं बेचारी खून के आंसू रो रही हैं। गैस के सिलेंडर के दाम चरम सीमाओं से ऊपर हो गए हैं। उसके बाद भोपाल की सांसद संत होने के नाते माताओं का शुभचिन्तन नहीं कर रही है। पार्टी के लोभलालच में कह रही हैं कि पेट्रोल के दाम और महंगाई है ही नहीं। अरे संत होने के नाते दीदी और साध्वी दीदी में आपसे कहना चाहता हूं जनता के पक्ष में आवाज़ उठाओ इतनी बीजेपी के लिए लोलोपुच्चो मत करो। महंगाई के ऊपर आप कह रही हो महंगाई नहीं है, मुझे लगता है काला चश्मा लगाकर तुम्हे महंगाई नहीं दिख रही है। अंग्रेज़ों जैसे राजनीति बंद करो। जय हिंद जय भारत। यह साध्वी प्रज्ञा के प्रोपोगेंडे से भोपाल बचे। भोपाल छलावे का शिकार हो चुका है। जय हिंद जय भारत।
गौरतलब है कि भौपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को भोपाल में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई कुछ और नहीं सिर्फ कांग्रेस की मानसिकता है और फोकट का प्रोपोगेंडा हैं। ये लोग प्रोपोगेंडा करते हैं कि डीजल महंगा है पेट्रोल महंगा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News