VIDEO: हैवानियत की हदें पार, भगवान के सामने पुजारियों ने किया मासूम से रेप

10/4/2018 4:03:41 PM

दतिया: मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर कलंकित हुई है। बेहद शर्मसार करने वाले मामले में मंदिर के पुजारियों ने सात साल की मासूम के साथ गंदा काम किया है। पुजारियों ने बच्ची को प्रसाद देने के बहाने मंदिर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

कहते हैं 'मुजरिम का कोई चेहरा नहीं होता', ये घटना भी ऐसी ही है। खुद को भगवान का पुजारी कहने वाले दो लोगों ने सात साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा। मामला उचाड़ गांव का है।



जानकारी के अनुसार बच्ची मंदिर के बाहर खेल रही थी, दोनों पुजारियों ने प्रसाद देने के बहाने उसे अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के अनुसार पुजारियों ने उसे और उसकी एक सहेली को बुलाया था, लेकिन उसकी सहेली पुजारी से हाथ छुड़ाकर भाग गई और उसके साथ दोनों पुजारियों ने दुष्कर्म कर दिया।

बताया ये भी जा रहा है कि पुजारी दो-तीन दिन से लगातार मासूम के साथ ये घिनौना खेल खेल रहे थे। लेकिन, जान से मारने की धमकी मिलने के चलते पीड़िता इस बारे में किसी को नहीं बता पाई। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को बच्ची को दर्द होने पर उसकी मां ने इसके बारे में पूछा। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।



दतिया एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 55 वर्षीय आरोपी पंडित राजू और 45 वर्षिय बटोली प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Prashar

This news is Prashar