शर्मसार: अधेड़ ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
10/10/2018 6:25:50 PM
जबलपुर: जिला से बेहद शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 50 साल के अधेड़ ने सात साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी फरार है।
मामला लॉर्डगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पिछले आठ सालों से 50 वर्षीय सनी सोंधिया के मकान में किराए पर रहती थी। मौका पाकर उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत कर दी। घटना का पता तब चला जब बच्ची की तबियत खराब हुई और इसके बाद उसने सारी आपबीती माता-पिता को बताई। बच्ची को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म होने की पुष्टि की।
आरोपी को जब पता चला कि घटना की जानकारी पुलिस को लग गई है तो वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी जबलपुर अमित सिंह ने बताया आरोपी कटनी फरार हुआ है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है।