अब भाजपा विधायक हुए गायब, अटकलों में बताया कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक

3/6/2020 2:05:01 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामें के बीच एक भाजपा विधायक के गायब होने की खबर है। दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पीएल तंतवाय गायब हो गए हैं। उनका फोन बंद आ रहा है और उनसे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हो रहा। सियासत में हो रहे बड़े उलट फेर के बीच तरह तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं भाजपा विधायक के लापता होने के पीछे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। उनके यूं गायब होने पर सोशल मीडिया पर कांग्रेस खेमे में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल उनका कोई अता पता नहीं है।



बीजेपी विधायक पीएल तंतवाय और उनकी पत्नी रामकली तंतवाय सुबह से ही अपने घर से लापता है। उनका गनमैन हटा स्थित उनके बंगले पर ही मौजूद है। विधायक के लापता होने की खबर फैलते ही सुबह भाजपा के हटा मंडल अध्यक्ष मनीष पलया ने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए हैं। उनके पर्सनल असिस्टेंट सुरेश पटेल का भी मोबाइल स्विच्ड आफ आ रहा है। उन सब बातों को देख लोग हार्स ट्रेडिंग के चल रहे घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं।

meena

This news is Edited By meena