हाथ, पैर, सिर अलग अलग 6 टुकड़ों में मिला महिला का शव, 4 दिन पहले घर से हुई थी लापता

6/15/2021 10:32:45 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर से लापता पोस्ट ऑफिस की महिला कर्मचारी का शव गुना के म्याना स्टेशन के पास पड़ा मिला है। शव 6 टुकड़ों में मिला है। हाथ, पैर, सिर सभी अलग-अलग पड़े मिले हैं। 10 जून को महिला लापता हुई थी। उसी दिन रात को शव रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। सोमवार दोपहर महिला के पति ने गुना पहुंचकर कपड़ों से शव को पत्नी रितु के रूप में पहचाना है। प्रारंभिक पड़ताल में खुदकुशी लग रही है। फिलहाल परिजन ने आरोप नहीं लगाए हैं। ग्वालियर के झांसी रोड थाना में गुमशुदगी दर्ज है।हरिशंकरपुरम इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय रितु कसेरिया पत्नी योगेश कुमार पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी थी। रितु के पति योगेश डॉक्टर हैं। उन्होंने MBBS ग्वालियर से की है। वह पटना से PG कर रहे हैं। दो बच्चे भी हैं। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच, 10 जून को रितु घर से पति से मोबाइल पर बात करते हुए निकली तो लौटकर नहीं आई। परिजन ने तलाश शुरू की। मोबाइल भी बंद था। सूचना मिलते ही पटना से पति भी ग्वालियर पहुंच गया। यहां-वहां तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। झांसी रोड थाना में गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। चार दिन तक पता नहीं चला।

PunjabKesari

रविवार रात परिजन को पता लगा कि एक महिला का शव गुना के म्याना स्टेशन के पास कई टुकड़ों में पड़ा मिला था। इस पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक योगेश व अन्य परिजन म्याना पहुंचे। यहां GRP ने बताया कि एक शव उनको 10 जून को म्याना स्टेशन के पास पड़ा मिला था। यह गुना से ग्वालियर जाने वाले रूट पर पड़ा 6 टुकड़ों में था। चेहरा काफी बिगड़ गया था। आखिरी बार वह जो कपड़े पहने थी, उससे शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। जब महिला का पता नहीं चला, तो हरिशंकरपुरम से CCTV की फुटेज देखना शुरू किए। महिला हरिशंकरपुरम से जाते हुए दिख रही है। इसके बाद वह स्टेशन रूट पर भी खड़ी दिखी। स्टेशन के अंदर भी वह CCTV की फुटेज में आई है। इसके बाद वह गुना की ओर जाने वाले रूट पर दिखी। यहीं से तलाश करते-करते सुराग मिला कि गुना में शव मिला है। उसे रितु के रूप में पहचाना गया।रितु का शव 6 टुकड़ों में मिला है। पहले GRP गुना इसे ट्रेन से गिरकर हादसा मान रही थी, लेकिन बाद में पता लगा कि वह लापता थी। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर खुदकुशी की है, तभी उसके टुकड़े हो गए हैं। पुलिस पड़ताल कर रही है, पर ऐसा क्या कारण रहा कि दो मासूम बच्चों को छोड़कर वह घर से निकली और यह कदम उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News