शक्कर महंगी हुई तो विधायक आरिफ मसूद ने उठाया अनोखा कदम, रक्षाबंधन से पहले बहनों को बांटी शक्कर
Thursday, Aug 27, 2026-04:11 PM (IST)
भोपाल। (इजहार खान): रक्षाबंधन से पहले भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अनोखी पहल करते हुए अपने क्षेत्र की महिलाओं और बहनों को शक्कर के पैकेट वितरित किए। शक्कर के बढ़ते दामों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए विधायक ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।
कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टरों में शक्कर की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा गया। इस दौरान लोगों को महंगाई के खिलाफ जागरूक करने के साथ ही विरोध का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में लगाए गए फ्लेक्स पर लिखा था - शक्कर महंगी हो गई इस रक्षाबंधन पर… भाई साथ हो, तो मिठाई की कमी भी क्या कमी! विधायक आरिफ मसूद की इस पहल को रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के साथ जुड़ने और बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

