विधायक साब जाएंगे यूनिवर्सिटी, MLA होकर चले कानून की पढ़ाई करने, 10 महीने वेतन भी नहीं लेगें
Monday, Jul 13, 2026-08:21 PM (IST)
(रतलाम): मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विधायक अब पढ़ाई करेंगें। जी हां वो विधायक वो बेशक बन गए है लेकिन अब वो आगे की पढ़ाई करेंगे। हम बात कर रहे हैं रतलाम की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार की जो BAP के टिकट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है। अब खबर है कि वो एलएलएम (LLM) करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पढ़ाई के दौरान वेतन और भत्ता ना लेने का निर्णय लिया है साथ ही उन्होंने बताया कि वे 10 माह तक सैलरी नहीं लेंगे। इस कदम की काफी चर्चा हो रही है।
कमलेश्वर डोडियार ने बताया कि वे इसी 20 जुलाई से 15 मई 2027 तक भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) से नियमित एलएलएम (LLM) करेंगे, जिसके चलते वो वहां पर व्यस्त हो जाएंगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पढ़ाई के दौरान वे संवैधानिक दायित्वों का भी निर्वहन करते रहेंगे। डोंडियार ने कहा है कि वो यूनिवर्सिटी के नियमों का पालन करते हुए विधानसभा के सेशन में हिस्सा लेगें।
इस अवधि के दौरान डोंडियार ने वेतन और भत्ते नहीं लेने की बात कही है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पढ़ाई के दौरान वेतन और भत्ता नहीं लेने की बात कही है, जानकारी के मुताबिक वो 10 माह तक सैलरी नहीं लेंगे। कमलेश्वर डोंडियार ने वेतन-भत्तों को अस्थायी रूप से स्थगित करने के लिए कहा है। डोडिंयार ने कहा कि जनसुनवाई और शासकीय कार्यों में भाग लेने के लिए भी अपने ही पैसे खर्च करेंगें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
शव को रात में अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता? क्या सच में आ जाती हैं आत्माएं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

