Punjab Kesari MP ads

MLA प्रीतम लोधी का बेटा थाने में तलब, खाकी के सामने शालीनता से हाथ जोड़े आया नजर लेकिन रौब नहीं हुआ कम

Sunday, Apr 19, 2026-06:09 PM (IST)

(शिवपुरी): मध्य प्रदेश के शिवपुरी में इन दिनों  बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के थार कार के चर्चे जोरों पर हैं, क्योंकि यहीं वो कार है जिससे बीच सड़क पर लोगों को टक्कर मारी गई थी और उसके बाद भी विधायक बेटे की रसूख बरकरार है। आज दिनेश लोधी को थाने में बुलाया गया था।

दिनेश लोधी को थाने में किया गया तलब

विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को थाने में तलब किया गया। इस दौरान लोधी का कुछ और ही रुप सामने आया, वो  पुलिस के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए दिखे। उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था लेकिन यहां विधायक पुत्र उसी  थार से पहुंचे थे। थार पर अभी भी ब्लैक फिल्म, सायरन और विधायक पट्टिका लगी हुई है। समझा जा सकता है कि उनका रसूख अभी भी कम नहीं हुआ है। इस दौरान पुलिस दिनेश को घटनास्थल भी लेकर गई।

गौर करने वाली बात है कि 16 अप्रैल को कार दिनेश लोधी खुद ही चला रहे थे और काली रंग की थार कार पर “विधायक” लिखी पट्टिका लगी हुई थी। इसी दौरान दिनेश लोधी ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए थे। वहीं ये बात भी सामने आई थी कि  घटना के बाद आरोपित सीधे जिम पहुंच गया और घटना से बेरपवाह होकर रुटिन तरीक से  वर्कआउट करता रहा।

पिता प्रीतम लोधी ने नहीं किया था कोई बचाव

इस हादसे के बाद हंगामा होने के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी अपने बेटे का खुला बचाव नहीं किया था और जांच की बात कही है। विधायक प्रीतम लोधी ने कहा था कि पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता जनता सर्वोपरी है। लिहाजा आज दिनेश लोधी की थाने में तलब किया था। बता दें कि इस घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए थे। इतना ही नहीं विधायक पुत्र ने दबंगई भी दिखाई थी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News