Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा चुनाव से पहले लापता बताए गए विधायक का बड़ा बयान, बोले- वोट किसे दिया 18 जून को बताऊंगा

Tuesday, Jun 09, 2026-04:10 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार के अचानक लापता होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि उनके दोनों फ़ोन भी बंद आ रहे है। कमलेश्वर डोडियार प्रदेश में एकमात्र भारत आदिवासी पार्टी के सैलाना विधायक है। खास बात यह है कि लापता की खबर के बाद डोडियार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें लिखा कि “मैं स्ट्रीम मीडिया को सूचित करता हूं कि राज्यसभा चुनाव के बारे में 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया?... और हां दल्लों और गल्लो के सवालों का जवाब नहीं दूंगा। हमें सुझाव देने वाले दल्लों को पहले पंच या पार्षद बनना चाहिए।”

जानकारी के अनुसार, भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार सोमवार को अचानक गायब हो गए थे। शाम से लेकर कुछ घंटे तक संपर्क से बाहर रहे। उनके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे थे। वहीं, नेता लोग उनकी खोज खबर में जुटे है। सूत्रों के मुताबिक, सैलाना विधायक के गायब होने के विषय में विभिन्न आदिवासी संगठन के कठिन नेता और डील बाज ग़ैर आदिवासी कठिन मार्गदर्शक वोटिंग सुझाव और ट्रोल करने लगे हैं। जिस पर लापता की खबर के बाद BAP विधायक डोडियार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुंह तोड़ जवाब दिया है। विधायक ने कटाक्ष करते कहा कि दल्लों गल्लों के सवाल का जवाब नहीं मिलेगा। वहीं, पोस्ट में आगे कहा कि पहले पंच या वार्ड पार्षद बने फिर सुझाव दें।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दोनों पार्टियां जीत का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा के तीसरा उम्मीदवार महेश केवट को उतारने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। दो सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। जबकि तीसरी सीट पर क्रॉस वोटिंग के खतरे से कांग्रेस में खलबली है। इस बीच प्रदेश के एक (BAP) विधायक कमलेश्वर डोडियार अचानक गायब हुए । उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। विधायक के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे थे। इसी बीच उनका बड़ा बयान सामने आया है। जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News