MLA शिवदयाल बागरी ने अधिकरियों के साथ की विभागीय बैठक, अधूरे काम को पूरा करने के दिए निर्देश

1/21/2022 5:51:31 PM

पन्ना (टाइगर खान): गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी ने रेस्ट हाउस में अमानगंज के अंतर्गत सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों का समस्त अधिकारियों से परिचय कराया गया। नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों की ओर से विधायक शिवदयाल बागरी का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भभूत सिंह की ओर से उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। 

विधायक के सामने रखी समस्या 

सभी विभागों के उपस्थित अधिकारियों से विधायक शिवदयाल बागरी ने संबंधित विभागों की जानकारी मांगी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। विभागों के अधिकारियों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस दौरान शासकीय स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र द्विवेदी की ओर से स्कूल में मीठे पानी की समस्या की बात रखी गई और फिल्टर की मांग की। जिसके बाद के विधायक ने आरो लगाने की बात कही।

सभी समस्या का जल्द होगा समाधान: विधायक

साथ ही कन्या उ मा विधालय के प्राचार्य मनीष रेजा द्वारा विधालय के गेट पर सब्जियों की दुकान लगने से होने वाली असुविधा से विधायक को अवगत कराया। जिस पर विधायक की ओर से अमानगंज नगर परिषद के कर्मचारियों से व्यवस्था में सुधार के लिए मौखिक निर्देशित किया। अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अमित मिश्रा द्वारा विधायक से अस्पताल में महिला डॉक्टर की समस्या बताई और स्टाफ में कर्मचारियों की कमी बताते हुए समस्या बताई। जिसको लेकर विधायक ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही विधायक शिवदयाल बागरी ने समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों में व्याप्त कमियों की जानकारी ली गई है।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh