दमोह में होलिका दहन के दौरान मोबाइल की जलाई होली, मोबाइल को बताया सभी समस्याओं की जड़

3/18/2022 3:38:30 PM

दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती): दमोह के सिविल वार्ड 8 में अनोखी होली जलाई गई। अमर होलिका उत्सव समिति ने इस बार मोबाइल की होली जलाकर समाज को एक नया सन्देश दिया है। जिसमें बताया गया कि मोबाइल जाए होरी में, सारी अलाय बलाये, मुसीबतों की जड़ है मोबाइल जो घरों में दूरियां बढ़ा दे, अपनों में बैर करा दें। इसलिए मोबाइल जाये होरी में। इसी संकल्प के साथ दमोह की अमर होलिका उत्सव समिति के संरक्षक एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव ने इस तरह अपने वार्ड में होलिका दहन किया। जिसके गवाह खुद सिविल वार्ड आठ के निवासी और दमोह विधायक अजय टंडन बने। जिन्होंने कहा कि बुरा ना मानों होली है। 

एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदूस्तान में मिली जुली संस्कृति है। यहां सभी भाईचारे से साथ रहते हैं। जो भाई चारे को खत्म करे उसे होलिका दमन के साथ खत्म कर देना चाहिए। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh