मोदी सरकार ने भारत की अस्मिता के खिलाफ छेड़ रखा है ''गोरिल्ला युद्ध''- रणदीप सुरजेवाला

5/17/2019 2:50:07 PM

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफ किए जाने और इस पर केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला  है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ''ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास पुरुषों के खिलाफ़ एक 'गोरिल्ला युद्ध' छेड़ रखा है।' 


 

बीजेपी पर लगाई आरोपों की झड़ी
सुरजेवाला ने कहा, ''महात्मा गांधी ने कहा था- मैं यह मानता हूँ और मेरा यह अनेक बार का अनुभव है कि कोई व्यक्ति अपने आप को कितना भी योग्य क्यों न कहे ,उसके गुप्त अनीतिपूर्ण कृत्य एक दिन उजागर हो ही जाते हैं"। गाँधी जी के उक्त विचार लगता है मोदी- शाह की जोड़ी के लिए ही कहे गए हों।" उन्होंने दावा किया, ''मोदी - शाह की जोड़ी प्रचार में गांधी और विचार में गोडसेवादी है। गोडसे ने 1948 में महात्मा गांधी की हत्या की मगर 2014 से 2019 तक मोदी जी के कट्टर समर्थकों और अनुयाइयों ने गोडसे को राष्ट्र भक्त बताकर भारत की आत्मा की कई बार हत्या की है, कभी साक्षी, कभी प्रज्ञा, तो कभी हेगड़े बनकर। '' कांग्रेस नेता ने कहा, ''साक्षी महाराज को तो पुनः भाजपा का लोकसभा टिकट दिया ही, इसीलिए दिया गया कि उन्होंने गोडसे का महिमामंडन किया था।'' उन्होंने कहा, ''अब मोदी सरकार के मंत्री, अनंत कुमार हेगड़े ने गोडसे की वकालत कर प्रज्ञा ठाकुर व भाजपाई विचारधारा का अनुमोदन कर दिया। भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी अनिल सौमित्र ने तो एक और हद पार कर डाली व महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया।'' 

suman

This news is suman