MP में एक बार फिर कांग्रेस की सभा में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, मचा हड़कंप

3/6/2019 10:04:01 AM

मंदसौर: एयर स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसका अलर मंदसौर में कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा के कार्यक्रम दौरान देखने को मिला। जहां कांग्रेस सभा में मोदी -मोदी और अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगे।  नारे सुनते ही कांग्रेसी भड़क उठे और उनकी कार्यक्रम में आए किसानों से तीखी नोंक झोंक हो गई। बात इतनी बढ़ी की कांग्रेसी और किसान हाथापाई पर उतर आए, आखिरकार बीच बचाव के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा। घटनाक्रम के बाद से ही कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मप्र किसान कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही किसान विजय रथयात्रा मंगलवार दोपहर बाद मंदसौर जिले में पहुंची। कचनारा से महू-नीमच राजमार्ग से होते हुए मंदसौर में कृषि उपज मंडी मेें रथ यात्रा के पहुंचने पर एक सभा भी हुई। जैसे ही किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सभा को संबोधित किया वैसे ही बीच में मोदी-मोदी और अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगना शुरु हो गए। नारों की गूंज सुनते ही सभा में अफरा तफरी का माहौल हो गया। कांग्रेसियों और नारे लगा रहे किसानों के बीच अच्छी खासी झड़प हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बीच बचाव किया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि किसान दस दिन में कर्ज माफी नहीं करने की बात से नाराज थे। किसानों का कहना था कि कांग्रेस सरकार केवल किसानों को बेवकूफ बना रही है। किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि नारे लगाने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता थे। वे कार्यक्रम को बिगाड़ने के लिए यहां पहुंचे थे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि यह पहला मौका नही है। इसके पहले भी सीएम कमलनाथ के कार्यक्रम में इस तरह के नारे लगाए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News