सरताज के बाद मंत्री जायसवाल बोले- मोदी की वादाखिलाफी है 3 राज्यों में BJP की हार का कारण

1/28/2019 5:26:22 PM

उज्जैन: जिले में सोमवार को निजी यात्रा पर आए खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की और कहा कि खनिज अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाने की जरुरत नहीं क्योंकि सरकार बदल गई है। भाजपा ने गुंडों को पनाह दे रखी थी। अवैध खनिज उत्खनन मामले पर हम शुरू से लड़ रहे है। अब किसी को नही बख्शा जाएगा, मोदी की वादाखिलाफी के कारण तीन राज्य में भाजपा हारी।



मध्यप्रदेश सरकार में शामिल निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल सरकार में खनिज विभाग के केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे। वहां जायसवाल ने कहा कि पार्टी से दो बार विधायक रहा हूं, लेकिन इसके बावजूद जब टिकट नहीं मिला तो बहुत दुःख हुआ था लेकिन धेर्य नही खोया। निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीता, जीत के बाद भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के फोन आए लेकिन कांग्रेस मानसिकता का होने के कारण कहीं नहीं गया और कमलनाथ की सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला।



इससे पहले भाजपा से टिकट ना मिलने पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सरताज सिंह द्वारा प्रदेश में भाजपा की हार का कारण मोदी को बताने वाले बयान के बाद अब खनिज मंत्री जायसवाल ने भी एमपी सहित तीनों राज्यों में भाजपा की हार का कारण प्रधानमंत्री मोदी को बताया है।उन्होंने कहा कि इसका एक बड़ा कारण यह है कि मोदी ने जो वादे किए थे। वह पूरे नहीं किए चाहे राम मंदिर का मुद्दा हो या धारा 370 हटाने का मामला, या नोट बंदी या जी एस टी। इन सभी चीजों ने जनता के मन में मोदी के खिलाफ भावना बना ली। जिसके कारण तीनों राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया।



खनिज मंत्री होने के नाते जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में शुरू से अवैध खनन के मुद्दे की लड़ाई जारी है। सरकार का जो बदलाव हुआ इसमें अवैध खनन का मुदद भी महत्वपूर्ण रहा। 15 साल में भाजपा ने प्रदेश को बड़ी निर्दयता के साथ खास तौर पर खनिज विभाग में लूटा है।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR