UPA के दौरान में बीजेपी नेताओं को मंहगाई डायन लगती है और अब डार्लिंग हो गई है: मोहन मरकाम

8/21/2022 6:52:39 PM

कोंडागांव (नीरज उईके): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोंडागांव जिला, ब्लॉक, शहर कांग्रेस के नेतृत्व में मंहगाई के खिलाफ नुक्कड़ सभा (nukkad sabha) आयोजित की गई।हल्लाबोल कार्यक्रम में मौजूद पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। आज की मंहगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है। नरेंद्र मोदी को मंहगाई का पता नहीं चलता। निर्मला सीतारमण को पता नहीं चलता क्या पता उनका परिवार इस मंहगाई से खुश हो। लेकिन देश की जनता आज की इस बढ़ती मंहगाई को बर्दास्त नहीं कर सकती। कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस का दाम 410 रुपए था आज 1150, खाद्य तेल सरसों तेल हमारी सरकार में 70 रुपए थी।

मोहन मरकाम ने बताया कि आज 215 रुपए है पेट्रोल 57 डीजल 40 रुपए में मिला करता था। आज 105 रुपए लीटर हो गए हैं। मिट्टी तेल मिल नहीं रहा जनता को क्या मोदी। इसी अच्छे दिन लाने की बात कह रहे थे। चुनावी रैलियों अगर यहीं हैं अच्छे दिन तो हमें पुराने दिन लौटा दो मोदी देश की जनता आपके अच्छे दिन को सहन नहीं कर पा रही है। मंहगाई से जान जा रही है अगर आपसे देश नहीं संभल रहा तो आप इस्तीफा दे दो। मोदी देश चलाना आपके बस की बात नहीं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से जीडीपी लगातार गिरती जा रही है, क्या यहीं है आपकी उपलब्धि?

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बीजेपी ने किस तरह झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने में महारथ हासिल की है। भाजपा चुनाव के पहले कहती कुछ और है चुनाव जीत जाने के बाद करती कुछ और है। यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन विपक्ष में बैठी भाजपा कों मंहगाई दिखती थी। उस दौर ने मंहगाई डायन हुआ करती थी लेकिन आज मंहगाई डार्लिंग हो गयी है।

आप कहते हैं 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया? आप आज जिन चीजों कों बेच रहे हैं। उन सभी चीजों कों बनाने वाली सरकार कांग्रेस की सरकार है। इसके साथ ही केंद्र सरकार कों आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा और बाजार परिसर में घूम घूमकर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के शासन काल और आज भाजपा के कार्यकाल में मंहगाई दर में तुलनात्मक पॉम्पलेट बाजार स्थल पर घूमकर सभी लोगों कों बांटा साथ ही मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज महंगाई चौपाल के माध्यम से जनता ने किया प्रस्ताव पारित किया। जिसमें जनता के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार से मांग की है। 

कोंडागांव बाजार में हल्लाबोल कार्यक्रम रखा गया। यहां जिला पंचायत सदस्य रमिला मरकाम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष बिरस साहू,जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गांधी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान ने अपने व्यक्तव्य में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh