khairagarh bypoll result update: शुुरूआती रूझानों में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, मोहन मरकाम ने कही ये बात

4/16/2022 1:53:21 PM

रायपुर (शिवम दुबे): खैरागढ़ उप चुनाव (khairagarh bypoll) में मतगणना (counting) जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे वैसे शुरुआती रूझान भी सामने आने लगे हैं। रूझानों में कांग्रेस लगातार आगे चल रही है। शुरुआती रुझान को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम (pcc cheif mohan markam) का बयान भी सामने आया है। मोहन मरकाम (mohan markam) ने कहा कि खैरागढ़ की जनता को बहुत धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस पार्टी की नीतियां और हमारी सरकार की नीतियों उपलब्धियों और योजनाओं के कारण खैरागढ़ की जनता ने विश्वास किया है, शुरूआती रुझान देखकर यही लग रहा है कि हमारी प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर आएंगी।

PunjabKesari

40 डिग्री के तापमान में तपे हैं कांग्रेस: मोहन मरकाम 

पार्टी कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री, मंत्री और पदाधिकारियों ने 40 से अधिक तापमान में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया था। 40 डिग्री से अधिक जिस तापमान में पसीना बहा है, उसी का परिणाम अब दिख रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल था। 2023 के फाइनल में जाने से पहले सेमीफाइनल जीतना जरूरी था। मोहन मरकाम ने दावा किया कि हमारी प्रत्याशी यशोदा वर्मा 20 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News