मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

6/16/2020 6:22:05 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। झमाझम हो रही बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार, मगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मानसून सबसे पहले बैतूल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर समेत छह जिलों में पहुंचा। इसका असर पूरे मध्य प्रदेश में देखने को मिला।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 17 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 48 घंटे के दौरान मानूसन के पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ने की पूरी संभावना है।



बता दें कि 38 जिलों के 82 शहरों और कस्बों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री दो रास्तों से हुई है। मानसून अरब सागर से महाराष्ट्र-गुजरात के बाद बुरहानपुर और बंगाल की खाड़ी से बालाघाट होते हुए आगे बढ़ा।



मानसून विभाग ने अगले तीन दिन में ग्वालियर-चंबल को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मानसून आने की संभावना जताई है। जबकि अनूपपुर बड़वानी,बैतूल, छिंदवाड़ा,धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ, खरगोन, नरसिंहपुर, रीवा,सिवनी, शहडोल, सीधी,सिंगरौली और उमरिया जिले में येलो अलर्ट जारी किया है।


 

meena

This news is Edited By meena