मप्र में मानसून की दस्तक, 48 घंटे में भोपाल पहुंचने की संभावना

6/24/2018 5:44:32 PM

मध्यप्रदेश: बीते पंद्रह दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों के लिए ये राहत भरी खबर है। मानसून ने अनुमान से करीब 30 घंटे पहले मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार रविवार दोपहर मानसून ने प्रदेश के बुरहानपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन जिलों से प्रवेश किया है। अगले 48 घंटे में ये भोपाल पहुंच जाएगा।

बड़वानी जिले में बारिश का स्तर
देश के बड़वानी जिले में झमाझम बारिश हुई और तीन घंटे में ढाई इंच वर्षा का स्तर दर्ज किया गया है। वही कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई तो कई पेड़ उखाड़ कर नीचे गिर पड़े, जिसके कारण नगर पालिका कर्मियों को सुबह से ही विशेष अभियान चलाकर इन्हें हटाना पड़ा। भू-अभिलेख के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटों में बड़वानी में 60.6 मिली मीटर, पाटी में 63 मि.मी., राजपुर में 16 मि.मी., सेंधवा में 27 मि.मी., निवाली में 30 मि.मी., वरला में 10 मि.मी.,चाचरियापाटी में 31 मि.मी. वर्षा हुई है। जिले में पिछले 24 घंटे में औसत रूप से 27.84 मि.मी. बारिश हुई है।

 

 

suman

This news is suman