MP में गर्मी से मचा हाहाकार, इस दिन प्रदेश में मानसून देगा दस्तक

6/1/2019 11:52:47 AM

भोपाल: एमपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार है। महाकौशल क्षेत्र में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जबलपुर में पारा 120 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को 46.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग, भोपाल के मुताबिक सन 1900 के बाद जबलपुर में पहली बार तापमान इतना अधिक रिकॉर्ड हुआ है।  इससे पहले 20 मई 1954 को जबलपुर में अधितकम तापमान 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।  अगस्त में 99 फीसदी मानसून का अनुमान है। 6 जून तक मानसून केरल में दस्तक देने लग सकता है। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा, लिहाज 6 जून तक गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है।


 

भोपाल में सीज़न का सबसे गर्म दिन
राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में यह इस साल का सबसे गर्म दिन था।

 

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
रीवा में अधितकम तापमान शुक्रवार को 47 डिग्री रहा. वहीं खजुराहो, दमोह, नौगांव, सीधी और सतना में अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा ग्वालियर, सागर, उमरिया, रायसेन, होशंगाबाद, खरगोन और राजगढ़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा।

 

मौसम विभाग की चेतावनी
लोगों के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे रह सकते हैं. मौसम विभाग ने छतरपुर, सागर, दमोह और खरगोन में तीव्र लू चलने की संभावना जताई है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, रीवा, शहडोल, भोपाल, जबलपुर और इंदौर में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

 

suman

This news is suman