MP में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन! इंदौर में एक ही दिन में 100 से ज्यादा केस आए सामने

1/3/2022 11:44:39 AM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस दिन व दिन विकराल रुप धारण करता जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 222 नए केस सामने आए हैं। वहीं आर्थिक राजधानी इंदौर में भी हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर में एक ही दिन में 100 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इससे एक दिन पहले यही आंकड़ा 80 था। आज इंदौर में 110  मरीज और 10  रिपीट पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रशासन निगर निगम और स्वास्थ विभाग के माथे पर चिंता की लकीर बढ़ती जा रही है।
 


राजधानी भोपाल में भी रविवार को 54 नए मरीज सामने आए हैं। पुराने भोपाल में एक ही परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। परिवार की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इसके अलावा सागर और जबलपुर में 4-4 केस सामने आए हैं जबकि ग्वालियर में 9 नए केस मिले हैं। रतलाम में 2 उज्जैन 8, रीवा में 6, सागर में 4 नए संक्रमित मिले हैं।

meena

This news is Content Writer meena