शादी में बना पनीर खाते ही 100 से ज्यादा लोग बीमार, दुल्हन भी अस्पताल में एडमिट

4/22/2022 1:43:17 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर के नगर निगम के बेम्बू रेस्टोरेंट में एक बारात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई थी। जिसमें दुल्हन तक शामिल है। जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। एडीएम इच्छीत गढ़पले का कहना है नगर निगम के रेस्टोरेंट में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है... उसमे जांच में पता चला है कि उस रेस्टोरेंट की नगर निगम से लीज एक्सपायर हो जाने के बाद भी चल रहा था। साथ ही प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग पनीर से हुई है। जांच की जा रही है अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो पनीर विक्रेता पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी कार्रवाई।



दरअसल कल ग्वालियर नगर निगम के बेंबू रेस्टोरेंट में आयोजित शादी समारोह में फूड पाइजनिंग होने के चलते सौ से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। खाना खाने और पानी पीने के बाद महिला, पुरुषों और बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। उन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा था। दुल्हन को भी बीमार पड़ने के बाद उसे आधी रात को ड्रिप चढ़ाने के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।



आपको बता दें कि भिंड के राजभान सिंह कुशवाह की बेटी प्रार्थना की शादी मैनपुरी में रहने वाले रोहित गौर के साथ आयोजित हो रही थी। बेटी की शादी के लिए राजभान सिंह कुशवाह ने नगर निगम के बेंबू रेस्टोरेंट को एक दिन के लिए किराए पर लिया था। नगर निगम ने इस रेस्टोरेंट को अनिल दीक्षित को ठेके पर दिया है।

meena

This news is Content Writer meena